फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वोट बनाने के आरोप में सहायक अध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रोहिंग्या का फर्जी वोट बनाने के आरोप में बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय रुस्तमपुर तिगरी के सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। ग्रामीण की शिकायत पर सीडीओ ने एसडीएम सदर से जांच कराई थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई। सहायक अध्यापक को ब्लाक संसाधन केंद्र ठाकुरद्वारा से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन

भगतपुर टांडा ब्लाक क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर तिगरी निवासी मोहम्मद नाजिर पुत्र सफदर अली, पीरबख्श पुत्र मकबूल ने 29 जनवरी को सीडीओ पत्र भेजकर प्राथमिक विद्यालय रुस्तमपुर के सहायक (बीएलओ) प्रशांत कुमार पर फर्जी ढंग से रोहिंग्या का वोट बनाने का आरोप लगाया था। सीडीओ ने एसडीएम सदर से जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। जिसपर सीडीओ ने कार्रवाई की संस्तुति की थी। बीएसए योगेंद्र कुमार ने बताया कि सहायक अध्यापक प्रशांत कुमार को निलंबित कर ब्लाक संसाधन केंद्र ठाकुरद्वारा से संबद्ध कर दिया गया है। वह बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।
गैरहाजिर चल रहे दो शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस
मुरादाबाद। बिना किसी सूचना के स्कूल गैरहाजिर चल रहे दो शिक्षकों को बीएसए ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
कंपोजिट विद्यालय पहाड़पुर बिलारी की सहायक अध्यापिका शिवानी ने एक फरवरी को विद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया था। दो फरवरी से वह बिना किसी सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित चल रही हैं। वहीं प्राथमिक विद्यालय भीकनपुर कुलवाड़ा के सहायक अध्यापक अवनीश कुमार विमल आठ फरवरी से तीन दिन आकस्मिक अवकश लेकर गए थे। इसके बाद से वह गैरहाजिर चल रहे हैं। बीएसए योगेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। हफ्तेभर में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें