फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने शादी का झांसा देकर छात्रा से किया बलात्कार, मुकदमा

Sun, 08 Nov 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नागफनी थानाक्षेत्र में एक शिक्षक ने छात्रा को शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। अब आरोपी शिक्षक शादी करने के लिए इंकार कर रहा है। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन



अमरोहा के ड्योढ़ी बाजिदपुूर निवासी खेम सिंह पिछल कई साल से बंगलागांव में रह रहा था। यहां वह छात्र-छात्राओं को ट्यूशन पढ़ता था। इसी मोहल्ले की एक छात्रा भी ट्यूशन पढ़ने आती थी। आरोपी खेम सिंह ने छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया।


पीड़िता की माने तो आरोपी उसे पांच साल से छल रहा था। लेकिन पिछले दिनों आरोपी खेम सिंह सरकारी टीचर बन गया था। उसकी तैनाती सीतापुर में है। अब वह छात्रा से शादी करने के लिए इंकार कर रहा है। छात्रा और उसके परिवार के लोगों ने शिक्षक से बात की तो उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन



नागफनी एसओ बीएस राणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी सीतापुर में तैनात है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम सीतापुर के लिए रवाना हो गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें