फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एक्सपाइरी डेट का मसाला मिलने पर चाय फैक्टरी बंद कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा(मुरादाबाद)। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पाकबड़ा थानाक्षेत्र के हासमपुर स्थित चाय फैक्टरी और उसके मालिक के घर छापा मारकर एक्सपाइटरी डेट का मसाला बरामद किया। जांच में पता चला कि कारोबारी ने राजस्थान की सरकारी दुकानों पर बिकने वाले मसालों को मंगाया था। मसालों के नौ नमूनों भरने के बाद टीम ने फैक्टरी को बंद करा दिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव की टीम ने शुक्रवार की रात आजादनगर निवासी राजवीर सिंह की हाशमपुर चौराहा स्थित चाय फैक्टरी और आवास पर छापा मार दिया। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में टीम ने मौके पर एक्सपाइरी डेट की लौंग, इलायची, धनिया सहित अन्य मसाला बरामद किया। व्यवसायी ने राजस्थान से मसाला काफी मात्रा में मंगाया था। बरामद मसाला राजस्थान सरकार की तरफ से सस्ते गल्ले की दुकानों पर वितरित किया जाता है। टीम ने मौके से लौंग, इलायची, धनिया पाउडर, चाय के खुले और बंद पैकेट सहित नौ नमूनों को लिए। पकड़े गए मसालों की कीमत करीब दस लाख बताई जा रही है। इस मामले में सहायक आयुक्त राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव के निर्देश पर फैक्टरी को बंद कराया दिया गया। ताकि एक्सपाइरी मसाला बाजार में बिक्री से रोका जा सके।
विज्ञापन



00
फैक्टरी के स्टॉक की सूची तैयार की गई
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने फैक्टरी में मौजूद सभी सामान के स्टॉक के साथ मशीनों की विस्तृत सूची तैयार की। इसके बाद फैक्टरी को बंद करने का आदेश दिया। अधिकारियों ने चेताया कि लिए गए सैंपल को जांच के लिए वाराणसी स्थित लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मिलावट करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें