फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रदेश में सबसे अधिक टैक्स वसूली पर टैक्स टीम को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद नगर निगम द्वारा टैक्स वसूली में प्रदेश में अव्वल आने पर नगर आयुक्त व मेयर ने टैक्स वसूली टीम को प्रशस्तिपत्र व स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। नगर आयुक्त ने इस मौके पर टैक्स विभाग के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों के कार्यों की सराहना भी की।
विज्ञापन

महानगर क्षेत्र में नगर निगम द्वारा 93.46 करोड़ रुपये टैक्स की वसूली की गई है। जो पिछले साल की तुलना में 204 फीसदी अधिक है। इसके कारण मुरादाबाद नगर निगम प्रदेश में अव्वल आया है। इस उपलब्धि पर नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल की ओर से कैंप कार्यालय टैक्स टीम को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार यादव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह, कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार, वरिष्ठ लेखाधिकारी अरुण कुमार मिश्रा के अलावा तीन कर अधीक्षक, चार कर निरीक्षक, चार राजस्व निरीक्षक द्वितीय समेत बेहतर कार्य करने वाले टैक्स टीम के सभी कर्मचारियों को नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल व महापौर विनोद अग्रवाल ने प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। नगर आयुक्त ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 150 करोड़ रुपये टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा। सभी से जीआईएस सर्वे के आधार पर वसूली को शुरू से ही गति देने के निर्देश दिए।
नगर निगम इतिहास में पहली बार टैक्स वसूली टीम को सम्मानित किए जाने के कारण नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुबहान ने इसे बेहतर कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे टैक्स टीम के कर्मचारियों, अधिकारियों का सम्मान बढ़ा है। उनके इस कार्य के लिए कर्मचारी संघ के अध्यक्ष व उनकी टीम ने नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल व महापौर विनोद अग्रवाल को भी शाॅल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें