फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पहली बार टैक्स वसूली 100 करोड़ पार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम ने चालू वित्तीय वर्ष में 100 करोड़ रुपये से अधिक की राजस्व वसूली कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। यह पहली बार है जब नगर निगम की कुल टैक्स और नॉन टैक्स वसूली 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई।
विज्ञापन

नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान 82.87 करोड़ रुपये टैक्स और 28.72 करोड़ रुपये नॉन टैक्स वसूली की है। इस तरह निगम ने अब तक कुल 111.60 करोड़ रुपये का राजस्व अपनी झोली में डाला है। अभी वित्तीय वर्ष में दो दिन बाकी हैं।
इससे पहले वित्तीय वर्ष 2023-24 में नगर निगम की झोली में कुल 93 करोड़ रुपये आए थे। वित्तीय वर्ष 2022-23 में निगम ने 46 करोड़ रुपये और वित्तीय वर्ष 2021-22 में महज 37 करोड़ रुपये का ही राजस्व प्राप्त किया था। अधिकारियों का कहना है कि इस रिकॉर्ड वसूली के पीछे डिजिटल सिस्टम, सख्त नियमों का पालन और जनता की बढ़ती जागरूकता मुख्य कारण रहे। निगम ने समय-समय पर टैक्स जमा करने के लिए छूट, सख्त नोटिस और वसूली अभियान चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें