फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मस्जिदों में तरावीह शुरू, पहला रोजा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शनिवार शाम को चांद का दीदार हो गया। इसी के साथ सभी मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो गई। शहर की सभी मस्जिदों में अकीदतमंदों की काफी भीड़ रही। शहर इमाम हकीम सैयद मासूम अली आजाद ने चांद दिखने की पुष्टि की। उन्होंने इमली वाली मस्जिद में तथा नायब शहर इमाम ने जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज पढ़ी। वहीं जामा मस्जिद में मौलाना अतीकुर्रहमान ने तरावीह की नमाज पढ़ाई।
विज्ञापन

शनिवार शाम होते ही मुस्लिम समुदाय के लोग अपने परिवार के साथ घरों की छतों पर चांद के दीदार के लिए पहुंच गए। सभी ने चांद का दीदार किया और एक-दूसरे से मिलकर व फोन के जरिये रमजान की मुबारकबाद दी।
शहर की सभी मस्जिदों में तरावीह का सिलसिला शुरू हो गया। मस्जिदों में बड़ी तादात में अकीदतमंदों ने पहुंचकर तरावीह की नमाज पढ़ी। शहर के मोहल्ला गलशहीद स्थित मदरसा जामेउल हुदा में कारी अब्दुल खालिक ने तरावीह की नमाज में तीन पारे पढ़ाए। संभल रोड स्थित शाहिदाबाद मदरसे में मौलाना यहया ने, तखत वाली मस्जिद में मौलाना इंतसाब ने, मुफ्ती टोला स्थित इमली वाली मस्जिद में मुफ्ती महमूद उर्रहमान ने, बागवाली मस्जिद में कारी मुबस्सिर ने, मदरशा शाही में मुफ्ती मो. सलमान ने तरावीह की नमाज पढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें