फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोंगी कहने पर तांत्रित दोस्त ने की थी अधिवक्ता के भाई की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भगतपुर के बढ़ापुरा मझरा कूरी निवासी अधिवक्ता के भाई जयवीर की हत्या उसके ही तांत्रिक दोस्त ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि बाग में शराब पीते समय जयवीर ने तांत्रिक सरजीत को ढोंगी कह दिया था। इससे चिढ़ कर उसने दाव (गन्ना काटने वाला औजार) से हमला कर दिया था।
विज्ञापन

एसपी देहात संदीप कुमार ने पुलिस लाइन में हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता राजेंद्र सिंह का छोटा भाई जयवीर (32) उत्तराखंड के काशीपुर स्थित एक ढाबे पर काम करता था। 12 अगस्त को वह ढाबे पर जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन रात तक वह घर नहीं लौटा। अगले दिन 13 अगस्त की शनिवार सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बहोरनपुर गांव जाने वाले रास्ते से गुजरे लोगों ने जयवीर सिंह को धान के खेत में लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया था। जयवीर के सिर पर किसी धारदार चीज से हमला किया गया था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। तब पता चला कि गांव निवासी सरजीत अक्सर जयवीर के साथ शराब पीता था। दोनों अच्छे दोस्त भी थे, लेकिन जयवीर की हत्या के बाद से तांत्रिक गांव में कम ही रहता है।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब आरोपी ने बताया कि 12 अगस्त की शाम जयवीर और मैं सतपाल के बाग में शराब पी रहे थे। इसी दौरान जयवीर ने उसे ढोंगी तांत्रिक कह दिया। ढोंगी कहे जाने पर मुझे गुस्सा आ गया। मैंने वहीं ट्यूबवेल पर रखे दाव से जयवीर पर हमला कर दिया था। वो लहूलुहान हो गया तो धान के खेत में फेंक कर भाग गया था। एएसपी सागर जैन ने बताया कि आरोपी को मंगलवार शाम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इस तरह गहराया तांत्रिक पर शक
सीओ ठाकुरद्वारा अपेक्षा निम्बाड़या ने बताया कि पुलिस हत्याकांड से जुड़े हर पहलू की जांच पड़ताल में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला है कि जयवीर का दोस्त तांत्रिक सरजीत गांव में कई लोगों से जमानत के बारे में बातचीत कर चुका है। जयवीर की हत्या के बाद से वो गांव में पुलिस पहुंचने पर भाग जाता है। रात को भी वह गन्ने के खेत में सोता है। इसके बाद पुलिस ने उसकी घेराबंदी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें