फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असालतपुरा अग्निकांड: आग में फंसे आठ लोगों को बचाने वाले पुलिस कर्मी और फायरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। असालतपुरा में स्क्रैप कारोबारी इरशाद के मकान में लगी आग के दौरान आठ लोगों की जिंदगी बचाने वाले पुलिस कर्मी और फायरमैन एसएसपी ने सम्मानित किए। सभी को प्रशस्ति पत्र और चिन्ह दिया।
विज्ञापन

गलशहीद थाना क्षेत्र में असालतपुरा लगड़े की पुलिया के पास रहने वाले स्क्रैप कारोबारी इरशाद के मकान में 25 अगस्त को आग लग गई थी। इस अग्निकांड में इरशाद की पत्नी कमर आरा, बहू शमा परवीन, पोती नाफिया, पोते इबाद और धेवती उमैमा की मौत हो गई थी। सूचना पर गलशहीद थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच गई थी। टीम ने आठ लोगों ने बचा लिया था। मंगलवार को एसएसपी हेमंत कुटियाल ने रेस्क्यू टीम में शामिल एसओ गलशहीद लखपत सिंह, एसआई चमन सिंह, एसआई उचित कुमार, सिपाही संदीप कुमार, दिनेश कुमार और नीरज कुमार के अलावा एफएसओ कटघर ज्ञानप्रकाश, एफएसओ हैलेट रोड शत्रुघ्न, फायरमैन शिव कुमार शर्मा, कृपाल सिंह, चालक सुरेंद्र कुमार, अजब सिंह, फायर मैन संदीप सिंह, अनिल कुमार, जुबैर आलम, कपिल कुमार और रवि कुमार को एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ कटघर शैलजा मिश्रा, सीएफओ मुकेश कुमार, सीओ कांठ सलोनी अग्रवाल, सीओ अमित समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें