फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में दिल्ली के कंझावला जैसा हादसा: टैंकर ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक को 3.5 KM घसीटा, मौत

Sat, 02 Mar 2024 01:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

पुलिस ने क्षतिग्रस्त टैंकर और बाइक को कब्जे में ले लिया। वही, टैंकर नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
हादसे में दोनों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के खेड़ा गांव निवासी हारिस (26) और उसके दोस्त मोहम्मद नदीम (30) को टैंकर चालक ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। भागने के चक्कर में टैंकर चालक बाइक और हारिस को साढ़े तीन किलोमीटर दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इस दर्दनाक हादसे ने दिल्ली के कंझावला कांड की याद दिला दी, जिसमें एक लड़की को कार सवार ने टक्कर मारने के बाद करीब 10 किलोमीटर घसीटा था। 

विज्ञापन

अमरोहा में हुए दर्दनाक हादसे में हारिस की गर्दन कट कर दूर जा गिरी, जबकि उसकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में टैंकर भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने केबिन का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में क्षतिग्रस्त दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त टैंकर और बाइक को कब्जे में ले लिया। वही, टैंकर नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये हादसा शुक्रवार की रात नौगांवा सादात अमरोहा रोड स्थित पीला कुंड गांव के सामने हुआ। मृतक हरीश सऊदी अरब में नौकरी करते थे। कुछ दिन पहले ही अपने घर लौटे थे। जबकि मोहम्मद नदीम नौगांवा सादात के मोहल्ला नई बस्ती स्थित फिर्दोष मस्जिद में इमामत करते थे। दोनों दोस्त थे। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे दोनों बाइक पर सवार होकर नौगांवा सादात से घर जा रहे थे। बाइक हारिस चला रहा था। उन्होंने हेलमेट भी लगा रखा था। जैसे ही उनकी बाइक पीलाकुंड गांव के सामने पहुंची तभी सामने से आ रहे टैंकर के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी।

इस दौरान मोहम्मद नदीम की मौके पर मौत हो गई। जबकि हारिस और उसकी बाइक टैंकर के अगले हिस्से में फंस गई। भागने के चक्कर में टैंकर चालक दोनों को घसीटता हुआ साढ़े तीन किलोमीटर दूर बादशाहपुर इंटर कॉलेज तक ले गया। यहां पहुंचने के बाद अचानक टैंकर और नियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही नौगांवा सादात थानाध्यक्ष पंकज तोमर, एसएसआई परविंदर मलिक फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। टैंकर के केबिन का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाल और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हादसे के समय मृतक हारिस की गर्दन धड़ से अलग हो गई। छानबीन करने के बाद पुलिस ने हारिस और मोहम्मद नदीम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने कैंटर के आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी चालक ने अपना नाम पृथ्वी सिंह निवासी रेहटी जागीर थाना नूरपुर जनपद बिजनौर बताया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में मृतक हारिस के चाचा तस्लीम अहमद की तहरीर पर टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें