कुंदरकी। मुरादाबाद-आगरा हाईवे से सटे कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम कमालपुर फतेहाबाद के पास से एक टैंकर पीछे से ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहन हाईवे से हटाकर यातायात शुरू कराया। तब जाम में फंसे अन्य वाहन वालों ने राहत की सांस ली।
आगरा हाईवे पर हुए इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल होना बताए गए। जिनमें पुलिस ने कैंटर के क्षतिग्रस्त केबिन से निकाल कर घायल चालक अमर सिंह को अस्पताल पहुंचाया है जोकि प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सोनामऊ की रहने वाला है। इस भीषण हादसे के चलते हाईवे पर जाम लग गया जिसके चलते यात्रियों और अन्य वाहनों को चालकों को परेशानी हुई। पुलिस ने मशक्कत कर हाईवे पर यातायात शुरू करा दिया। थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने बताया कि हादसे के वक्त टैंकर मुरादाबाद से चंदौसी की दिशा में जा रहा था जब कमालपुर फतेहाबाद के पास पहुंचा तभी आगे चल रहे ट्रक से जा टकराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन से सड़क से हटवाकर कब्जे में ले लिए है और कार्रवाई की जा रही है।