फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक का पेपर सॉल्व करने पर ही बनेगा लाइसेंस

Thu, 02 Jun 2016 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस
विज्ञापन

विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना अब आसान नहीं होगा। इसके लिए बाकायदा आपको ट्रैफिक का पेपर सॉल्व करना होगा। पेपर सॉल्व नहीं कर सके तो आप ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनवा सकेंगे। इस नई व्यवस्था के लिए भवन बनकर तैयार हो चुका है। इसमें कंप्यूटरीकरण के बाद यह व्यवस्था जल्द लागू हो जाएगी। परिवहन विभाग बढ़ते सड़क हादसे रोकने के लिए लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है जिससे हादसों में कमी आए, इसी के चलते अब संभागीय परिवहन कार्यालयों में लाइसेंस बनाए जाने की प्रक्रिया को सख्त किया जा रहा है।

अब यदि आपको ट्रैफिक के नियमों की जानकारी नहीं है और वाहन चलाने के लिए जरूरी नियम-कायदे नहीं आते हैं तो फिर ड्राइविंग लाइसेंस बनवा पाना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले आपको ट्रैफिक का पेपर सॉल्व करना होगा। इस पेपर में 15 सवाल होंगे जोकि पूरी तरह से ट्रैफिक के नियमों पर आधारित होंगे। इन सवालों में से कम से कम नौ का सही उत्तर देना जरूरी होगा। यानी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए इस पेपर से साठ फीसदी नंबर पास करने के लिए लाने होंगे।
विज्ञापन


यदि साठ फीसदी नंबर नहीं आए तो आपका लाइसेंस नहीं बनेगा। आपको एक सप्ताह बाद फिर आवेदन करने का मौका मिलेगा। दोबारा से फिर यही प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यानी जब तक आप ट्रैफिक का पेपर सॉल्व नहीं करेंगे, ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनवा पाएंगे। यह व्यवस्था लर्निंग और परमानेंट लाइसेंस के लिए होगी। 
 
उद्देश्य ट्रैफिक नियमों की जानकारी
सारथी साफ्टवेयर के द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाने पर पेपर सॉल्व कराने के पीछे प्रत्येक लाइसेंस धारक को ट्रैफिक नियमों की जानकारी रहे ऐसा मकसद है। क्योंकि गाड़ी चलाने वाला प्रत्येक व्यक्ति यातायात नियमों की जानकारी पूरी तरह से रखता है तो हादसों में काफी कमी आएगी। क्योंकि अधिकांश हादसे ट्रैफिक नियमों की अनभिज्ञता से ही होते हैं।
विज्ञापन

 
हर पेपर के सवाल होंगे अलग
लाइसेंस बनवाने का आवेदन करने के बाद कंप्यूटर पर बैठकर आपको आपके बताए अनुसार ए से जेड तक किसी भी पेपर सीरीज का पेपर तय करने की आजादी रहेगी। प्रत्येक सीरीज में अलग-अलग सवाल होंगे। ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि एक जैसे सवाल होंगे तो दूसरा व्यक्ति उन्हें ही रटकर चला आएगा। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें