फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रब ने बना दी जोड़ी: ढाई फिट की तहसीन को मिला जीवनसाथी, तीन फिट के दूल्हे रेहान के साथ हुआ निकाह

Sat, 14 May 2022 09:46 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद

सार

शाहबाद के मोहल्ला फ़र्राशान निवासी नबील खान की बेटी तहसीन की लंबाई महज ढाई फिट है। लंबाई कम होने के कारण रिश्ते नहीं टिक पा रहे थे। जिसको लेकर परिवार के लोग काफी परेशान रहते थे।  लंबे अर्से से तहसीन को भी अपने जीवनसाथी का इंतज़ार था और वो इंतज़ार शनिवार को खत्म हो गया।
विज्ञापन
दूल्हा रेहान और दुल्हन तहसीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते है कि जोड़ी आसमानों से बनकर आती हैं। ऐसा ही मामला शाहबाद में सामने आया, जिसमें लंबे समय से इंतजार कर रहीं ढाई फिट की तहसीन को तीन फिट के रेहान के रूप में हमसफर मिल गया। शाहबाद में हुई ये शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।

विज्ञापन


शाहबाद के मोहल्ला फ़र्राशान निवासी नबील खान की बेटी तहसीन की लंबाई महज ढाई फिट है। लंबाई कम होने के कारण रिश्ते नहीं टिक पा रहे थे। जिसको लेकर परिवार के लोग काफी परेशान रहते थे।  

लंबे अर्से से तहसीन को भी अपने जीवनसाथी का इंतजार था और वो इंतजार शनिवार को खत्म हो गया। जब जनपद संभल के रहने वाले तीन फिट लंबे रेहान के रूप में उन्हें अपना जीवनसाथी मिल गया। 
विज्ञापन

दरअसल कुछ महीने पहले संभल से रिश्ता तय हुआ था। दूल्हा-दुल्हन की लंबाई सामान्य से कम होने और लगभग एक बराबर होने पर परिवार के लोगों ने चट मांगनी और पट ब्याह कर दिया। 

शनिवार को ढाई फिट दुल्हन को तीन फिट का दूल्हा अपने संग निकाह कराकर ले गया। इस शादी के बाद दोनों परिवार के लोग काफी खुश हैं। साथ ही ढाई फिट की दुल्हन और तीन फिट के दूल्हे की शादी के चर्चे पूरे कस्बे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें