फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो खेल ही नहीं बल्कि आत्मरक्षा का है अंग : हर्ष शर्मा

Sat, 07 Mar 2026 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। आकाश कोरियन ताइक्वांडो एकेडमी में शुक्रवार को वार्षिक समारोह हुआ। जिसमें एकेडमी के खिलाड़ियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा उन्होंने खेल प्रतिभाओं को भी दिखाया और एकेडमी में सिखाए जा रहे आत्मरक्षा के गुरों का भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने सांस्कृतिक, नृत्य, खेल आदि प्रदर्शन किया। वहीं खिलाड़ियों को ताइक्वांडो के बारे में भी विस्तार से बताया गया। मुख्य कोच हर्ष शर्मा ने खिलाड़ियों के प्रतिभाओं की सराहना करते हुए कहा कि ताइक्वांडो केवल एक खेल नहीं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा का महत्वपूर्ण अंग है। कोच रितिका शर्मा ने कहा कि ताइक्वांडो खिलाड़ियों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी वृद्धि करता है। यहां प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेल्ट आदि भेंट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें