फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के तारों से टकराकर जला ताजिया, जमकर बवाल

Sun, 25 Oct 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दसवीं मुहर्रम के जुलूस के दौरान शनिवार दोपहर लगभग एक बजे  बिजली के तारों से टकराकर ताजिया जलने के बाद मैनाठेर कस्बे में बवाल हो गया। घटना से भड़के लोगों ने निकट के बिजलीघर पर धावा बोल दिया। जेई और कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बिजलीघर में तोड़फोड़ की और वहां खड़े कर्मचारियों के वाहनों में आग लगा दी।
विज्ञापन



इसके बाद मुरादाबाद-संभल मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलने पर अफसरों ने आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान ने भी वहां पहुंचकर लोगों को समझाया-बुझाया। बिजलीघर के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर गुस्साए लोग शांत हुए।


पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में जेई और व कुछ अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, प्रतिबंध के बावजूद बिजली के तारों में सप्लाई आने की डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



मौके पर पहुंचे एसएसपी नितिन तिवारी ने कहा कि तोड़फोड़, आगजनी करने के आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। शनिवार दोपहर करीब एक बजे मैनाठेर थानाक्षेत्र के ग्राम मसेवी रसूलपुर गांव से ताजियेदार अकीदत के साथ अपने गांव के ताजिए को लेकर निकटवर्ती जाफरपुर की कर्बला में दफन करने को लेकर निकले ही थे।


गांव से मात्र सौ मीटर की दूरी पर संपर्क मार्ग को क्रॉस कर रही हाईटेंशन लाइन में अचानक करेंट की आपूर्ति को हो गई। जिससे ताजिये जल गए और कई लोग करेंट की चपेट में आकर झुलस गए। इस हादसे लोगों में अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में आस पड़ोस के कई गांवों के लोग मौके पर जुट गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।


इस घटना से गुस्साए लोगों ने ताहरपुर विद्युत उपगूह पर धावा बोल दिया। यहां पर पहले तो जेई अभिषेक कुमार और एसएसओ नासिर से बिजली छोड़ने की बाबत भिड़ गए। जिसके बाद गुस्साए युवकों ने जेई और एसएसओ से मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद लोगों ने उपगृह में तोड़फोड़ और आगजनी की गई।


साथ ही विद्युत उपगृह परिसर में खड़ी दो बाइक को आग के हवाले कर दिया। एक बाइक जेई की बताई जा रही है। लोगों का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। इसके बाद  भीड़ ने क्षेत्र के ही ताहरपुर गांव के निकट ही मुरादाबाद-संभल रोड पर ताजिया रखकर जाम लगा दिया और जेई और विद्युत कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।


आसपास के कई गांवों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही एसएसपी नितिन तिवारी, एसपी देहात भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जाम लगाकर रहे ताजिएदारों को समझाने की कोशिश की। खबर मिलने पर क्षेत्रीय विधायक हाजी रिजवान भी पहुंच गए।


विधायक और अफसरों के गुस्साए लोगों को आश्वासन दिया कि जेई और बिजली कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लोग मान गए और वह ताजिये लेकर आगे के लिए रवाना हो गए। देर शाम भारी फोर्स की मौजूदगी में ताजियों को करबला में दफन कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें