फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: स्वाइन फ्लू के बढ़ रहे मामले, जिला अस्पताल में नहीं आरटीपीसीआर किट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने के बावजूद अभी तक जांच की व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की जांच के लिए आरटीपीसीआर किट नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि शासन से मांग की है। एक-दो दिन में आपूर्ति हो जाएगी। अस्पताल में मरीजों के उपचार की सभी सुविधाएं हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद में अभी तक स्वाइन फ्लू के नौ मामले आ चुके हैं। इसमें एक मरीज निजी अस्पताल में भर्ती हैं और दूसरी मरीज शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती हुई हैं। इसके साथ ही रविवार को आरआरटी (रेपिड रेस्पांस टीम) ने मरीजों के घर-घर जाकर उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली। साथ ही क्लॉज कांटेक्ट के बारे में पता कर मरीजों को दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव का कहना है कि जनपद की सभी सीएचसी पर स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए दो-दो बेड और जिला अस्पताल में दस बेड आरक्षित किए गए हैं। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार और सांस के मरीजों के लिए अलग से ओपीडी बनाई जाएगी और फीवर हेल्प डेस्क भी अलग से बनेगी।
उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी मरीज को वापस नहीं करना है। ए और बी कैटेगरी वाले मरीजों को उनके लक्षण के अनुरूप दवा देनी है, जबकि सी कैटेगरी वाले मरीजों की जांच करवाने के बाद उनको भर्ती कराना है। उन्होंने कहा कि आशा-आंगनबाड़ी को भी पंचायत बैठक में सभी को स्वच्छता के लिए जागरूक करने को कहा गया है। जुकाम-खांसी वाले मरीज हेल्थ आयुष्मान आरोग्य मंदिर में दिखाएं। बुखार के मरीजों की जांच करवाएं। गंभीर बीमारी वाले मरीजों को सीएचसी या जिला अस्पताल भेजें।
विज्ञापन


सूअरों के स्वास्थ्य की निगरानी के निर्देश
नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि प्रोटोकॉल के तहत सूअर पालकों को बाड़े से दूर रखने के लिए कहा गया है। पशु चिकित्सा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि पालकों को प्रशिक्षित करें कि सूअर बीमार होता है तो वह तुरंत पशु चिकित्सक को संपर्क करें और उनके स्वास्थ्य की निगरानी करें। साथ ही पंचायत विभाग और नगर निगम को साफ-सफाई के लिए कहा गया है।

वर्जन...
मरीजों के उपचार के लिए जिला अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं हैं। रविवार को बुखार के 15 मरीज आए हैं। यह साधारण बुखार और खांसी के मरीज थे। जिन मरीजों की इन लक्षणों के अलावा सांस फूलती है, उनकी स्वाइन फ्लू की जांच की जाती है। इन सभी मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। आरटीपीसीआर किट के लिए ऑर्डर कर दिया है। एक-दो दिन में आपूर्ति हो जाएगी। इस बीच यदि कोई मरीज आता है तो उसके सैंपल जांच के लिए मेरठ भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. राजेंद्र कुमार, चिकित्सा अधिकारी, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें