फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी जी! आपके सफाई कर्मी बना दिए ड्राइवर और कुक

Wed, 15 Jun 2016 06:38 PM IST
अखिलेश शर्मा/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
Swachh bharat mission
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था पर केंद्र सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं गांव-गांव तैनात किए गए सफाई कर्मचारी गांवों में सफाई करने के बजाए अफसरों के घरों पर ड्यूटी कर रहे हैं। कोई सीडीओ की गाड़ी चला रहा है, तो कोई बीडीओ के घर खाना बना रहा है।
विज्ञापन


डीएम के आवास पर भी कई कर्मचारी अटैच हैं। इस तरह गांवों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र सरकार द्वारा पंचायती राज विभाग के माध्यम से ग्रामीण स्वच्छता मिशन चलाया जा रहा है।

गांव-गांव शौचालय बनाए जा रहे हैं। गांवों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सफाई कर्मचारियों की भर्ती की गई है। लेकिन जिले की 588 ग्राम पंचायतों से जुड़े 1256 गांवों में 1256 सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इन सफाई कर्मचारियों में अधिकांश गांवों में सफाई व्यवस्था करने के बजाए, किसी न किसी अधिकारी के यहां अटैच कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


जैसे एक सफाई कर्मचारी को मुख्य विकास अधिकारी की गाड़ी चलाने पर लगा दिया गया है, तो एक सफाई कर्मचारी एक खंड विकास अधिकारी के घर में खाना बनाता है। कोई कंप्यूटर आपरेटर का काम कर रहा है, तो कोई कमिश्नर के बंगले पर आगंतुक को चाय-पानी कराता है।

जिलाधिकारी के आवास और कार्यालय से भी कर्मचारियों को अटैच किया गया है। कुछ खंड विकास अधिकारी सफाई कर्मी को अपने ड्राइवर की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। इस तरह से गांवों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें