फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध आतंकी सुहैल ने मेरठ से खरीदी थी पिस्टल

Sat, 05 Jan 2019 11:09 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा में छापेमारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमरोहा से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहैल के घर से बरामद पिस्टल मेरठ से खरीदी गई थी। खुफिया तंत्र का दावा है कि ये पिस्टल सुहैल ने बीस हजार रुपये में खरीदी थी। जिसे हापुड़ जिले के संदिग्ध ने मेरठ से दिलाई थी। फिलहाल एनआईए पिस्टल सहित अन्य बरामद हथियारों के सबूत जुटाने में लगी है।

विज्ञापन

 
26 दिसंबर की तड़के एनआईए और एटीएस की टीम अमरोहा में छापे मारे थे। संयुक्त कार्रवाई में टीम ने शहर के मोहल्ला मुल्लाना से मुफ्ती सुहैल, पचदरा से इरशाद और नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा से वेल्डिंग का काम करने वाले भाई सईद और रईस को गिरफ्तार कर लिया था।

टीम ने पिस्टल, तमंचे, कारतूस, टाइमर, बारह किलो संदिग्ध आरडीएक्स सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए थे। अभी तक की जांच पड़ताल में बरामद पिस्टल मेरठ से खरीदने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


सुहैल पिस्टल को बीस हजार रुपये में खरीदी थी। पिस्टल दिलाने का काम हापुड़ से पकड़े गए संदिग्ध ने की थी। पिस्टल देशी बताया जा रहा है। इस मामले में एनआईए दो बार अमरोहा और सैदपुर इम्मा में छापा मार चुकी है। जिले के छह लोगों को नोटिस देकर दिल्ली में पूछताछ भी की जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें