फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजबेकिस्तान में सुषमा ने किया था अमरोहा के इस आम का प्रमोशन, बोलीं- यहां के लोगों को खिलाओ इसे

Thu, 08 Aug 2019 04:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
उजबेकिस्तान में आयोजित यूपी मैंगो फेस्टिवल में मौजूद सुषमा स्वराज - फोटो : यू-ट्यूब
विज्ञापन

अगस्त 2018 में उजबेकिस्तान में आयोजित यूपी मैंगो फेस्टिवल में अमरोहा के चौसा आम पर सुषमा स्वराज की नजर पड़ी तो वह वहीं ठहर गईं। अमरोहा के चौसा को निहारती रहीं। चौसा की तारीफ की और उसकी जानकारी ली। कहा, अमरोहा के चौसा आम को उजबेकिस्तानियों को भी खिलाओ।यहां ये आम आना चाहिए। फेस्टिवल में सुषमा ने अमरोहा के चौसा-लंगड़ा के अलावा लखनऊ के सफेदा आम का प्रमोशन किया था। 

विज्ञापन


मैंगो एक्सपोर्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नदीम सिद्दीकी ने बताया कि उजबेकिस्तान में अगस्त 2018 में यूपी मैंगो फेस्टिवल आयोजन किया गया था। जहां उनके साथ लखनऊ के एक्सपोर्टर राजीव श्रीवास्तव, मुंबई के रोशनलाल गुप्ता ने हिस्सा लिया था। इस फेस्टिवल में बतौर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी पहुंची थीं। मंडी डायरेक्टर रमाकांत पांडेय भी शरीक हुए थे। 

फेस्टिवल से जुड़ी बातों को साझा करते हुए नदीम सिद्दीकी बताते हैं कि सुषमा स्वराज मैंगो के स्टालों को देख रही थीं। इस दौरान उनकी नजर अमरोहा के चौसा आम पर पड़ी तो वह स्टाल पर रुक गईं। चौसा आम को निहारती रहीं। फिर पूछा कौन सा आम है, कहां से आया है। उन्होंने चौसा आम की तारीफ की। कहा ये आम उजबेकिस्तान आना चाहिए। यहां के लोगों को अमरोहा का चौसा आम खिलाओ। पिछले साल अमरोहा से 525 किलोग्राम आम उजबेकिस्तान एक्सपोर्ट किए गए थे। इसमें चौसा और लंगड़ा आम शामिल थे। इस साल एक टन आम एक्सपोर्ट किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

फेस्टिवल में हिंदुस्तानियों से मिलकर हुई थीं खुश

मैंगो एक्सपोर्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नदीम सिद्दीकी के मुताबिक यूपी मैंगो फेस्टिवल में सुषमा स्वराज ने उजबेस्तिान में रह रहे भारतीयों को खास मेहमान के तौर पर बुलाया था। वह फेस्टिवल में चार से पांच घंटे रहीं। हर हिंदुस्तानी से दिल खोलकर मिलीं। हिंदुस्तानियों से मिलकर उन्होंने खुशी जताई थी।
विज्ञापन

उजबेकिस्तानी महिला ने सुनाया था सुषमा को फिर भी दिल है हिंदुस्तानी 

नदीम सिद्दीकी बताते हैं कि फेस्टिवल में उजबेकिस्तानी भी शरीक हुए थे। वहां के लोग सुषमा स्वराज की बेबाकी, सरल और मृदुभाषी व्यवहार को काफी पसंद किया था। उजबेकिस्तान की एक बुजुर्ग महिला ने सुषमा स्वराज को राजकपूर की फिल्म का गाना- मेरा जूता है जापानी, ये पतलून इंग्लिश्तानी भी सुनाया था। सुषमा उस महिला के गाने की कायल हो गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें