फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मकर संक्रांति पर घर से नहीं निकले सूर्य देव, आज घने कोहरे के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मकर संक्रांति के दिन भी सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके। कड़ाके की ठंड और कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित किया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान महज 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है।
विज्ञापन

तापमान में गिरावट के साथ नमी अधिक होने से ठंड का असर और बढ़ गया। सुबह 97 प्रतिशत तक आर्द्रता रहने के कारण कोहरा रहा। शाम के समय भी आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई। यही वजह है कि दिनभर धूप कमजोर रही और ठिठुरन बनी रही। पूर्वानुमान के मुताबिक 16 और 17 जनवरी को शहर में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। इन दिनों न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री और अधिकतम 15 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है। सुबह के समय दृश्यता कम रहने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है। 18 और 19 जनवरी को आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश हो सकती है। इससे ठंड में थोड़ी बढ़ोतरी संभव है, हालांकि अधिकतम तापमान 16 से 17 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। इसके बाद 20 और 21 जनवरी को सुबह के समय कोहरा या धुंध पड़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री तक जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें