फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शतरंज में सुमित, कैरम में पिंकी और बैडमिंटन में पुनीत व यथार्थ ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रोटरी क्लब एक्सिस की इंडोर खेल प्रतियोगिता में सुमित, पिंकी, पुनीत और यथार्थ ने गोल्ड मेडल जीता है। लिप्टन क्लब में खेली गई इस प्रतियोगिता में लूडो, कैरम, शतरंज और बैडमिंटन में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

बैडमिंटन में पुनीत बर्मन ने पुरुष और यथार्थ गोयल ने बालक वर्ग का खिताब अपने नाम किया। कैरम में पिंकी राय ने गोल्ड मेडल जीता और गोल्ड जीतने वाली क्लब की पहली महिला बनीं। वहीं, शतरंज की स्पर्धा में डॉ. सुमित गुप्ता ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. राजकमल गुप्ता ने विजेताओं को सम्मानित किया। क्लब के अध्यक्ष सागर राय ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से सदस्यों के बीच समरसता विकसित होती है। संयोजक गुरजीत सिंह ने खेल के महत्व के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिता में विवेक गोयल ने रेफरी और संजय सिंघल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

समापन समारोह में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक गोयल और अखिल अग्रवाल ने क्लब के सदस्यों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। अंत में क्लब की सचिव नेहा सिंघल ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर रश्मि गोयल, मुकुल अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, गौरव गुप्ता, सत्येंद्र गुप्ता और दीपक अग्रवाल माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें