फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीखते रहे लोग और ट्रेन आती देख अधेड़ ने पटरी पर रख दी गर्दन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में एक अधेड़ ने पटरी पर अपनी गर्दन रख दी। इसी बीच वहां से ट्रेन गुजर गई। जिसमें अधेड़ का सिर धड़ से अलग हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के क्षेत्र में चंद्रनगर के पास से गुजरने वाली पटरियों पर सोमवार दोपहर एक व्यक्ति टहल रहा था। कभी वह पटरियों पर टहलने लगता था तो कभी बैठ जाता था। इसी बीच ट्रेन आने की आवाज आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि इसी बीच उस व्यक्ति ने अपनी गर्दन पटरी पर रख दी। लोगों ने काफी शोर मचाया तो उसे पटरी से हटने को कहा, लेकिन उस व्यक्ति ने अपनी गर्दन नहीं हटाई। इसी बीच ट्रेन वहां से गुजरी और उस व्यक्ति का सिर धड़ से अलग हो गया। ट्रेन गुजरने के बाद लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक उस व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। सिविल थाना प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें