फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस के अभाव में बच्चों को परीक्षा से न रोका जाए

विज्ञापन
लक्ट्रेट में मुरादाबाद पैरेन्ट्स ऑफ ऑल स्कूल के लोगो का प्रदर्शन - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद पैरेंट्स ऑफ आल स्कूल के तत्वावधान में अभिभावकों ने स्कूलों द्वारा जबरदस्ती ऑफलाइन कक्षाएं चलाने और ऑफलाइन परीक्षा कराए जाने के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही बच्चों को परीक्षा और स्कूली सुविधाओं से वंचित न किए जाने समेत 11 सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

अभिभावकों ने कहा कि फीस के अभाव में किसी भी बच्चे को शैक्षिक सत्र 2020-21 में परीक्षा देने से नहीं रोका जाए। न ही किसी बच्चे को फीस के अभाव में स्कूल से निकाला जाए और न ही ऑनलाइन-ऑफलाइन कक्षाओं से वंचित किया जाए। साथ ही साथ उत्तर प्रदेश सरकार के उत्तर प्रदेश स्ववित्त पोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियम) अधिनियम 2018 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह निर्धारित करे की ट्यूशन फीस का कुछ आंशिक भाग ही जमा कराया जाए और अन्य फीस माफ कराई जाए। इस दौरान अनुज गुप्ता, सनी सिन्हा, वैभव, अंकित अग्रवाल, निमित गुप्ता, राजदीप गोयल, सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें