फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद की सुहाना बनीं टेबल टेनिस की स्टेट चैंपियन 

Tue, 29 Dec 2020 04:14 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद

सार

  • सुहाना ने दूसरी बार जीता टेबल टेनिस का खिताब, आगरा में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता 
विज्ञापन
टेबल टेनिस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई 67वीं स्टेट टेबल टेनिस के महिला वर्ग में मुरादाबाद की सुहाना ने जीत दर्ज कर स्टेट चैंपियनशिप अपने नाम की। यह लगातार दूसरा मौका है जब वह स्टेट चैंपियन बनी हैं। वहीं, यूथ बालिका वर्ग में वह दूसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन


सुहाना महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में लखनऊ की गुनगुन साहू को 11-6,17-5,11-7 से मात दी। इसी के साथ दूसरी बार स्टेट चैंपियन होने का गौरव उनके नाम रहा। यूथ बालिका वर्ग में गाजियाबाद की राधा प्रिया गोयल पहले स्थान पर रहीं, जबकि इसी वर्ग में सुहाना को दूसरा स्थान हासिल हुआ। 

वहीं कैडिट बालक वर्ग में मुरादाबाद के मोहम्मद हस्सान ने दूसरा, विख्यात कत्याल ने तीसरा और नोमान ने पांचवा स्थान हासिल किया। इन सभी विजेता खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश की टेबल टेनिस टीम के लिए हुआ है। अब यह फरवरी में हरियाणा के सोनीपत में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। क्रीडा अधिकारी अनिमेष सक्सेना और जिला ओलंपिक संघ के सचिव डा. अजय विक्रम पाठक ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन

 

मुरादाबाद के चार खिलाड़ियों ने मुकाबला जीतकर मुरादाबाद का नाम रोशन किया है। चारों का चयन उत्तर प्रदेश की टेबल टेनिस टीम में हो गया है। सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए फरवरी में सोनीपत जाएंगे।

विज्ञापन

- योगेंद्र गौतम, जिला सचिव, टेबल टेनिस एसोशिएशन मुरादाबाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें