फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गन्ना किसान परिवारों को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग अब प्रदेश के गन्ना किसानों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा देने वाली योजनाओं से जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए सभी सहकारी गन्ना विकास समितियों में जुलाई के दूसरे सप्ताह में विशेष जागरूकता एवं नामांकन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उप गन्ना आयुक्त मुरादाबाद हरपाल सिंह ने बताया कि मुरादाबाद मंडल के मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा और बिजनौर जिलों में 30 जून से पहले ही जिला गन्ना अधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न संबंधित विभागों, चीनी मिलों की समन्वय बैठक की जाएगी। गोष्ठियों की तिथियां तय होंगी। छोटी गन्ना समितियों में तीन दिवसीय तथा बड़ी गन्ना समितियों में पांच दिवसीय किसान गोष्ठियां की जाएंगी।
इनमें किसानों एवं उनके परिवारों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्रों का मौके पर ही नामांकन भी किया जाएगा। गोष्ठी स्थलों पर बैंक, इफको, चीनी मिल एवं गन्ना समितियों द्वारा संयुक्त रूप से सहायता एवं नामांकन काउंटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रत्येक गन्ना समिति, परिषद, जिला एवं परिक्षेत्र का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कम से कम 10 प्रतिशत पंजीकृत गन्ना किसानों एवं उनके परिवारों को कार्यक्रम में प्रतिभाग कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें