फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला नवविवाहित का शव, महिला के भाई ने लगाया दहेज का आरोप, हिरासत में आरोपी 

Wed, 04 Sep 2019 05:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
फांसी - फोटो : social media
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र की बैंक कालोनी में मंगलवार सुबह एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालात में ससुराल में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। इस मामले में देर रात पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


सोनकपुर कांशीराम नगर की रहने वाली मोनिका की शादी नवंबर 2018 को बैंक कालोनी में रहने वाले संजय से हुई थी। संजय एक फर्म में नौकरी करता है। घर में संजय की मां पार्वती, भाई चमन, कमल, कमल की पत्नी मीना उसके दो बच्चों के अलावा संजय की बहन भी अपने बच्चों के साथ रहती है। मोनिका के भाई अरविंद ने बताया बहन की शादी में करीब सात लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी ससुराल में उसको दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। कई बार इसकी शिकायत मोनिका ने की तो ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वे बाज नहीं आए।

दहेज में बाइक और सोने की चेन की मांग की जाती थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर अरविंद ने मोनिका की हत्या का आरोप बहनोई सहित ससुराल वालों पर लगाया है।
एसएचओ मझोला रुपेंद्र गौड ने बताया कि इस मामले में मोनिका के पति संजय, दो जेठ कमल, चमन, जेठानी मीना और ननद सुमन के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम न हो पाने की वजह से मोनिका की मौत की सही वजह का पता नहीं चल सका है।

आरोपी मीना बोली.. मामला आत्महत्या का

आरोपी मीना ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे घर वह पहली मंजिल पर खाना बना रही थी, जबकि भूतल पर मोनिका झाडू़ लगा रही थी। सास उस वक्त नहा रही थीं। इस दौरान ही मोनिका ने कमरे में जाकर खुद को अंदर बंद कर लिया।

काफी देर बाद भी वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो मीना उसे बुलाने आई। काफी आवाज लगाने पर भी जब उसने जवाब नहीं दिया तो परिवार आशंकित हो गया। आस पड़ोस के लोगों को सूचना दी गई। किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला गया तो अंदर दुपट्टे पर मोनिका का शव पंखे पर बने फंदे पर लटका देखा। उनका कहना है कि मोनिका ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें