फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की बर्थडे पार्टी में मारपीट करने पर दरोगा गिरफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बेटी के बर्थडे पार्टी में रविवार की रात को पड़ोसी से मारपीट करने के आरोप में मझोला पुलिस ने एक दरोगा को गिरफ्तार किया है। दरोगा के अलावा उनके दो बेटे और पड़ोसी, पड़ोसी के दो साथियों को भी गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन

एसएचओ मझोला रुपेंद्र गौड ने बताया कि पैपटपुरा में रहने वाले दरोगा सुरेश कुमार पुलिस भर्ती बोर्ड में कार्यरत हैं। उनकी बेटी का रविवार को जन्मदिन था। घर पर बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था। यहां पर पड़ोस में रहने वाला विपिन भी आया था। दावत में विपिन ने दरोगा को उधार दिए गए रुपये मांगेे तो विवाद हो गया। आरोप है कि दरोगा ने विपिन को थप्पड़ मार दिया। जिसकी शिकायत लेकर विपिन रात को ही मंडी समिति पुलिस चौकी पहुंचा। वहां पर दरोगा पक्ष के लोग भी आ गए। चौकी के बाहर दोनों पक्षों के बीच दोबारा झगड़ा हो गया। मारपीट करने पर दरोगा सुरेश कुमार और उनके बेटे गौरव और हिमांशु के अलावा विपिन और साथी मयंक, श्यामकरण को गिरफ्तार किया गया है। एसएचओ ने बताया कि मेडिकल से पता चला कि सुरेश और विपिन ने शराब भी पी रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें