फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: क्लबों के माध्यम से गणित और विज्ञान को रुचिकर बनाएंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की गणित और विज्ञान विषय में रुचि बढ़ाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए विद्यालयों में गणित और विज्ञान क्लबों का गठन किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना है कि पारंपरिक पढ़ाई के अलावा विद्यार्थियों को गतिविधियों से जोड़कर पढ़ाई करवाई जाएगी, ताकि उनकी विषयों की समझ बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक उप्र माध्यमिक शिक्षा अभियान ने पत्र जारी कर गणित और विज्ञान क्लब गठित करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत उन्होंने मुरादाबाद के 35 विद्यालयों को एक हजार रुपये प्रति विद्यालय के हिसाब से तीन लाख 50 हजार रुपये आवंटित किए थे। इसके तहत गणित-विज्ञान को व्यावहारिक जीवन से जोड़ने, विभिन्न गणित-विज्ञान कौशलों व अवधारणाओं को समझने, टीम भावना बढ़ाने के उद्देश्य से प्रति वर्ष गणित क्लब की ओर से एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन विद्यालय परिसर में ही होगा। मेले का समय तीन से पांच घंटे तक होगा। इसमें अभिभावकों, पीटीए, एसएमडीसी के सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा। अधिकारियों, चिकित्सकों, वैज्ञानिक या गणित-विज्ञान के प्रोफेसरों को भी आमंत्रित किया जा सकता है। मेले में गणित-विज्ञान के मॉडल, क्लब वाद-विवाद, जिज्ञासा बॉक्स आदि के माध्यम से विषयों की समझ बढ़ाई जाएगी।

प्रधानाचार्य होंगे संरक्षक
क्लबों के संचालन के लिए समिति बनाई जाएगी। इसमें प्रधानाचार्य को संरक्षक, प्रधानाचार्य द्वारा नामित गणित-विज्ञान के शिक्षक को मार्गदर्शक, कक्षा 11 (हाईस्कूल में गणित-विज्ञान विषय में कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त विद्यार्थी) के विद्यार्थी को अध्यक्ष, कक्षा दस (कक्षा नौ में गणित-विज्ञान विषय में कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त विद्यार्थी) के विद्यार्थी को सचिव बनाया जाएगा।
विज्ञापन


- गणित-विज्ञान को सहयोगी उपकरणों के माध्यम से पढ़ाया जाए, ताकि विद्यार्थियों को विषय आसानी से समझ में आ जाए। यह उपकरण शिक्षक तैयार करेंगे। बच्चे का सहयोग लेकर शिक्षक उससे भी उपकरण तैयार करवा सकते हैं। धनराशि विद्यालयों को भेज दी है। क्लबों के गठन व संचालन का जुलाई से फॉलोअप करेंगे। -डॉ. अरुण कुमार दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें