फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विद्यार्थियों ने थाना, तहसील, डाकघर का भ्रमण कर ली जानकारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। विकास खंड छजलैट के राजकीय हाईस्कूल बेगमपुर के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को पंख कार्यक्रम के अंतर्गत कई सरकारी कार्यालयों व व्यावसायिक उपक्रमों का भ्रमण कर विभिन्न जानकारियां हासिल की।
विज्ञापन

विद्यार्थी सबसे पहले कांठ नगर स्थित उप डाकघर पहुंचे। यहां पोस्ट मास्टर समरपाल सिंह ने उन्हें उप डाकघर से संबंधित सभी काउंटरों की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। जिस पर विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाओं को उनके समक्ष रखा। इसके बाद विद्यार्थी कांठ थाने पहुंचे और यहां थाने में होने वाले कार्यों को जाना। साथ ही महिला हेल्प डेस्क, बंदीगृह, शस्त्रागार, मालखाना, कार्यालय, मैस, सीसीटीएनएस कक्ष, अभिलेखागार आदि को देखा। इंस्पेक्टर क्राइम जयदेव सिंह यादव ने उन्हें साइबर क्राइम, डिजिटल अरेस्टिंग आदि की विस्तार से जानकारी दी। एमएसटी टीम प्रभारी व महिला उपनिरीक्षक ज्योति ने वूमेन पॉवर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि की जानकारी दी। उपनिरीक्षक लईक अहमद ने थाने की कार्यप्रणाली पर विद्यार्थियों को बताया।
अंत में सभी विद्यार्थी तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने खतौनी कक्ष, राजस्व अभिलेखागार, एसडीएम न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, नायब तहसीलदार न्यायालय आदि को देखा। तहसील में होने वाले कार्यों के बारे में जाना। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अभिषेक कुमार मिश्रा, डॉ. राजकुमार गुप्ता, पंख प्रभारी राजवीर सिंह, सर्वेश कुमार, सचिन् शर्मा आदि के साथ ही कक्षा नौ से नैंशी, पायल, अंकुश, नितिन, सोनी, सोफिया, पिंकी, पल्लवी, कक्षा 10 से अजय, सोफिया, सलोनी, काजल, निशा, रिया, इमरत, उजरा आदि विद्यार्थी मौजूद रहे। -
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें