फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सेमेस्टर परिणाम को लेकर बिफरे छात्र, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में जबरदस्त रोष है। मंगलवार को विश्वविद्यालय कार्यालय पहुंचे छात्रों ने हंगामा किया। उन्होंने कुलपति से स्पष्ट कहा कि चुनौती मूल्यांकन के लिए दी जाने वाली फीस वह जमा नहीं कर पाएंगे। छात्रों का आरोप है कि उन्हें कई-कई विषयों में शून्य अंक दिए गए हैं। जबकि उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं में लिखा है। वहीं, राजनीति विज्ञान विषय में ज्यादातर विद्यार्थियों का एक जैसा परिणाम होने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर एनकेबीएमजी कॉलेज चंदौसी से छात्राएं और रजा कॉलेज रामपुर के विद्यार्थी कई-कई विषयों में बैक लगी होने की शिकायत लेकर विश्वविद्यालय पहुंचे। एनकेबीएमजी की छात्रा सोनम ने बताया कि राजनीति विज्ञान और अंग्रेजी विषय में बैक लगी है। दोनाें विषयों में शून्य अंक लिखे हैं। जबकि उत्तर सही लिखे थे। छात्रा सलोनी ने बताया कि उसने सही उत्तर दिए थे, इसके बावजूद एक विषय में बैक लगी है। संगीता ने बताया कि अर्थशास्त्र, अंग्रेजी साहित्य और अंग्रेजी लैंग्वेज विषय में बैक आई है। एक अन्य छात्रा सलोनी ने बताया कि राजनीति विज्ञान और अंग्रेजी साहित्य में बैक लगी है। दो-दो अंक से फेल कर दी गई हूं। कई छात्राओं ने कहा कि राजनीति विज्ञान और अंग्रेजी लैंग्वेज में कक्षाओं के संचालन न होने की शिकायत की है। हिंदू कॉलेज के एक छात्र ने कहा कि उसे तो अभी तक परिणाम ही नहीं मिला। इस पर विवि अधिकारियों ने कहा कि कॉलेज अपने लॉगिन से जांच लें। हो सकता है कि आंतरिक या प्रयोगात्मक अंक पोर्टल पर दर्ज न किए गए हों। यदि कॉलेज लिखकर देता है तो उसकी जांच करवाई जाएगी।

समस्या एक जैसी...मुझे फेल व दूसरे को किया पास
आरएसडी अकादमी की बीबीए की छात्रा जैनब परवीन ने बताया कि फूड, न्यूट्रीशियन एंड हाईजीन विषय में बैक आई है। इसकी वजह से फेल दिखाया गया है, जबकि दूसरे विद्यार्थियों के साथ यही समस्या होने के बावजूद उन्हें पास दिखाया गया है। नियम सबके लिए एक होने चाहिए।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में एक जैसे अंक होने का आरोप
रजा डिग्र्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने कहा कि एक-दो बच्चे फेल हो सकते हैं, लेकिन यहां पर बड़ी संख्या में फेल कर दिए गए हैं। एक छात्र ने कहा कि वह सिर्फ राजनीति विज्ञान में फेल है। उसने अपने साथ दस अन्य विद्यार्थियों का राजनीति विज्ञान का परिणाम भी देखा है। सभी के 16 या 17 अंक आए हैं। ऐसे में लगातार एक जैसा परिणाम होना भी संदेहास्पद है। एक छात्रा ने कहा कि परीक्षा देने के बावजूद उसे परिणाम में अनुपस्थित दिखाया गया है। कई छात्राओं ने शून्य अंक होने पर सवाल उठाया।


वर्जन...

परिणाम हर हाल में ठीक किया जाएगा। यदि कहीं गलती है, वह सामने आती है तो उसे ठीक किया जाएगा। विद्यार्थी चुनौती मूल्यांकन के लिए आवेदन करें। कक्षाओं का संचालन न होने की शिकायत पर एनकेबीएमजी कॉलेज की प्राचार्य से वार्ता की है।
विज्ञापन

प्रो. सचिन माहेश्वरी, कुलपति, गुरु जंभेश्वर विवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें