फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भावुक पलों के बीच शपथ लेकर यूपी पुलिस का हिस्सा बने 47 दरोगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी का मैदान मंगलवार की सुबह गर्व, अनुशासन और भावनाओं का साक्षी बना। खाकी वर्दी पहनकर 47 प्रशिक्षु दरोगा पासिंग आउट परेड का हिस्सा बने तो अतिथि दीर्घा में बैठे परिजन भावुक हो गए। मुख्य अतिथि डीजी ट्रेनिंग राजीव सभरवाल ने परेड की सलामी ली। नए दरोगाओं को कर्तव्य निष्ठा की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में 19 मई 2025 को 47 प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण शुरू हुआ था। जिसमें 44 प्रशिक्षु दरोगा मृतक आश्रित कोटे से भर्ती हुए थे जबकि तीन प्रशिक्षु दरोगा को उप निरीक्षक की सीधी भर्ती के पहले बैच से छूटे हुए अभ्यर्थी थे। 12 माह तक चले कठिन प्रशिक्षण में उन्हें आउटडोर और इंडोर दोनों प्रकार की ट्रेनिंग दी गई।
आउटडोर प्रशिक्षण में परेड, शारीरिक दक्षता, हथियार चलाना और आपदा प्रबंधन, दंगा नियंत्रण सिखाया गया। इंडोर प्रशिक्षण में कानून व्यवस्था, अपराध विवेचना, साइबर अपराध, मानवाधिकार और पुलिस व्यवहार जैसे विषय पढ़ाए गए। मंगलवार की सुबह जब सभी प्रशिक्षु दरोगा उप निरीक्षक की यूनिफॉर्म पहनकर मैदान में उतरे तो अतिथि दीर्घा में बैठे परिजन तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीजी ट्रेनिंग राजीव सभरवाल ने आईजी विनोद कुमार सिंह के साथ परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रशिक्षु दरोगाओं की टोलियां कदमताल करते हुए मुख्य अतिथि के सामने से गुजरी तो यह नजारा भी देखते ही बनता था। परेड होने के बाद डीजी ट्रेनिंग ने सभी दरोगाओं को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि आज से आपकी असली परीक्षा शुरू होती है। ट्रेनिंग में जो आप लोगों ने सीखा है वह पूरे सेवा काल काम आएगा। पीड़ित, कमजोर को न्याय दिलाने में कभी पीछे नहीं हटना। इस दौरान डीआईजी मुनिराज जी., एसएसपी सतपाल अंतिल समेत पुलिस अकादमी, पीटीसी, पीटीएस और पीएसी के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें