मुरारी लाल माहेश्वरी वाद विवाद प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में एक देश एक चुनाव व्यवस्था लागू होने से क्षेत्रीय दलों को नुकसान होगा। इम्पैक्ट कालेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की हिमानी सिंह ने कहा कि समय-समय पर बदलाव होने चाहिए। एक देश एक चुनाव लागू होने से देश का पैसा और समय दोनों ही बचत होगी, जिसका उपयोग देश को आगे बढ़ाने में किया जा सकता है। सादिया ने व्यवस्था को संवैधानिक व्यवस्थाओं के प्रतिकूल बताया।
राजकीय पीजी कालेज की शुमाएला शुऐब ने पक्ष और इसी कालेज के नरेश पाल सिंह ने विषय के विपक्ष में तर्क दिए। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन शाहबाद के अभिषेक ने नई व्यवस्था से होने वाले लाभ के बारे में बताया, तो इसी कालेज के कौशिक कुमार ने विपक्ष पर बोलते हुए व्यवस्था को सही नहीं ठहराया। राजकीय पीजी कालेज बिलासपुर के हिमांशु पाल ने एक देश एक चुनाव को देश की जरूरत बताया, तो विपक्ष में बोलते हुए रंगोली तिवारी ने कहा कि देश में एक साथ चुनाव होंगे, तो क्षेत्रीय चुनाव पर लोगों का ध्यान नहीं रहेगा, जिससे छोटे दलों की अच्छी नीतियां भी लागू नहीं हो सकेंगी। यूनिटी डिग्री कालेज शिवनगर एवं राम रतन सिंह मेमोरियल डिग्री कालेज के प्रतिभागियों ने भी अपने विचार पेश किए।
मुरारी लाल माहेश्वरी वाद विवाद प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में एडीएम (प्रशासन) जेपी गुप्ता और विशिष्ट अतिथि के रूप में सीओ सिटी वीके शर्मा मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में शामिल राजकीय रजा पीजी कालेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बेबी तबस्सुम, राजकीय पीजरी कालेज बिलासपुर का अब्दुल लतीफ एवं रिसर्च स्कालर रूबीना सराह ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। पहले पांच स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार के साथ-साथ प्रमाणपत्र दिया गया। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र दिया गया। इस मौके पर दीक्षित कॉलेज के संस्थापक जागेश्वर दयाल दीक्षित, प्रबंध निदेशक विवेक दीक्षित, विकास दीक्षित सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
ये रहे विजेता
प्रथम पुरस्कार--हिमानी सिंह, इंपैक्ट कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, थूनापुर, भोट
द्वितीय पुरस्कार--मनीषा आनंद. दीक्षित कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन, रामपुर
तृतीय पुरस्कार---अभिषेक, हिमालयन इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी, शाहबाद
सांत्वना पुरस्कार-रंगोली तिवारी, राजकीय पीजी कॉलेज, बिलासपुर
सांत्वना पुरस्कार--- शुमाएला शुऐब, राजकीय रजा पीजी कॉलेज, रामपुर
मुरारी लाल माहेश्वरी वाद विवाद प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
समसामयिक मुद्दों पर प्रतिभागियों के विचार प्रभावी : गुप्ता
स्व. मुरारी लाल माहेश्वरी वाद विवाद प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि अमर उजाला ने सकारात्मक पहल की है। वह भी तब जब देश में इसकी चर्चा जोरों पर है। देश हित में एक देश एक चुनाव जैसे समसामयिक मुद्दे पर युवाओं जिस आत्मविश्वास के साथ अपने तर्कों को पेश किया, वह सराहनीय है।
प्रतिभागियों ने प्रभावशाली तरीके से प्रस्तावित व्यवस्था के लाभ और नुकसान बताए। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्र छात्राओं में अभिव्यक्ति की शक्ति का संचार होता है। जीतना या हारना अहम नहीं है, बल्कि विषय के प्रति छात्र छात्राओं की समक्ष यह दर्शाती है कि देश आने वाले समय में नए विचारों के साथ प्रगति करेगा।