बिलारी। क्षेत्र के सहसपुर नीलबाग स्थित रानी प्रीतम कुंवर स्कूल में बाल विज्ञान मेले का आयोजन हुआ। मेले का उद्घाटन एसडीएम विनय कुमार सिंह ने किया और छात्रों की प्रस्तुति को सराहा।
मेले में छात्रों द्वारा बर्स्ट द बैलून, रिंग टोज, स्पिन द व्हील, थ्रो आन, बाटलबैलून, कप टावर, फीड द क्लाउन आदि खेल प्रस्तुत किए गए। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर लघु नाटक प्रस्तुत कर कन्या शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया। बाल मेले में बेबी शॉ का आयोजन किया गया।
तीन से चार वर्ष में कृतिका, चार से पांच वर्ष में आरव और छह से आठ वर्ष में आयरा खान ने पहला स्थान पाया। लकी ड्रा में अभिभावकों में डाॅ. श्मशेर और छात्रों में संजना विजयी रहे।
बाल मेले में प्रस्तुति में हैड गर्ल लवीना खान और हैड ब्वाय कार्तिक माथुर के साथ सरफा आसिफ, इरम, अदीबा, रूबाव, अनवर, रिषिका, तूबा, अलीशा, कृति, दक्ष, तस्मियां आदि का बेहतर प्रदर्शन रहा।
विद्यालय की निदेशक सोनिया और नीरजा तथा प्रधानाचार्य रंजीत ईश्वर ने बाल मेले में बेहतर प्रस्तुति वाले छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
मेला सफल बनाने में परमानंद सक्सेना,तनू शर्मा,अंजु सिंह, नायला खान, अमित सक्सेना, हेमंत शर्मा, केशव सक्सेना, हेमलता सक्सेना आदि शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।