जौहर यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
सांसद आजम खां के पुत्र और स्वार-टांडा विधायक अब्दुल्ला आजम खां ने कहा कि यदि प्रशासन की नाइंसाफी के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन किया है तो इसमें गलत क्या है। छात्रों को अपने भविष्य की चिंता है और अपना भविष्य बचाने के लिए उन्होंने आवाज उठाई तो यह सही है।
यूनिवर्सिटी में टीम के आने के तुरंत बाद विधायक अब्दुल्ला आजम खां भी जौहर विश्वविद्यालय पहुंच गए। यहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि छात्र अपने शिक्षण संस्थान को बचाएंगे ही। यदि वह अपने संस्थान को बचाने के लिए प्रदर्शन कर इस नाइंसाफी का विरोध कर रहे हैं तो वह सही है।
क्योंकि, वह सिर्फ यहां के छात्र ही नहीं बल्कि नागरिक भी हैं। ऐसे में प्रशासन की कार्रवाई से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में उन्हें अपनी डिग्री की चिंता है। ऐसे में यदि विरोध किया है तो छात्रों का यह कदम अच्छा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर छात्रों की किताबें चुराने का आरोप लगाया।