फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवंत सिंह डिग्री कॉलेज के परीक्षार्थियों ने आरएसएम महाविद्यालय में दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सॉल्वर गैंग का अड्डा का बने भगवंत सिंह डिग्री कॉलेज का परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया गया है। इस कॉलेज के परीक्षार्थियों ने शुक्रवार को रामपुर घोघर स्थित आरएसएम महाविद्यालय में परीक्षा दी। शुक्रवार को तीनों पॉलियों की परीक्षाएं कराई गईं। अचानक परीक्षा केंद्र बदले जाने से परीक्षार्थियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से ठाकुरद्वारा के कुंआखेड़ा स्थित भगवंत सिंह को बीए, बीएससी और बीकॉम के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था। शुक्रवार सुबह इस कॉलेज में पुलिस, प्रशासनिक और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने छापा मारकर हाईस्कूल की कॉपियां लिख रहे सॉल्वर गैंग को पकड़ा था। पुलिस ने मौके से 26 आरोपी गिरफ्तार किए थे। जबकि भगवंत सिंह डिग्री कॉलेज के प्रबंधक और बीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाष कुुमार को भी बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था। मौके से पकड़े गए तीन नाबालिग को राजकीय किशोर संप्रेक्षण भेजा गया था। सॉल्वर गैंग के पकड़े जाने के बाद चर्चा में आए भगवंत सिंह डिग्री कॉलेज से परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया गया है।
विवि के निर्देश पर आनन-फानन में परीक्षा केंद्र बदल दिया गया है। यहां के परीक्षार्थियों शुक्रवार सुबह पहली पॉली की परीक्षा देने भगवंत सिंह डिग्री कॉलेज पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। भगवंत सिंह डिग्री कॉलेज में एनएस डिग्री कॉलेज करनपुर और भगवंत सिंह डिग्री कॉलेज की छात्राओं का परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें