फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कार की टक्कर से फ्लाईओवर से 20 फीट नीचे गिरे छात्र, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Tue, 03 Jun 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सोमवार को पाकबड़ा में फ्लाईओवर पर कार ने बाइक सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों छात्र 20 फीट नीचे सर्विस रोड पर गिर गए। इस हादसे में छात्र विपिन (24) की मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र करण राणा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे टीएमयू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाला विपिन रामपुर के शाहबाद थानाक्षेत्र के नहीनमगंज का निवासी था। वह बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र था। करण राणा (23) बरेली जिले सिरौली थाना मुस्तकीम गांव का रहने वाला है। वह बीटेक का छात्र है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों छात्र बाइक से आईएफटीएम यूनिवर्सिटी से अपने घर की ओर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों पाकबड़ा में फ्लाईओवर पर पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों छात्र उछलकर पुल से नीचे सर्विस रोड पर जा गिरे। इस हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को टीएमयू के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। करण की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चालक मौके पर ही कार छोड़कर भाग गया। पाकबड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि कार को कब्जे में लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। सूचना मिलते ही छात्रों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें