फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाकियू तोमर ने खनन अधिकारी पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भाकियू तोमर के पदाधिकारियों ने खनन अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इस मामले में पदाधिकारियों ने डीएम से जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि मूंढापांडे क्षेत्र के मिलक नरखेड़ा निवासी अशरफ अली ने अपने खेत में मिट्टी डालने के लिए ऑनलाइन अनुमति ली थी। किसान अपने दूसरे खेत से मिट्टी खोदने के लिए ट्रैक्टर और फावड़ा लेकर गया। इसकी जानकारी होने पर खनन अधिकारी ने मिट्टी खोदने पर रोक लगा दी। किसान का आरोप है कि उन्होंने पैसे की मांग की। इन्कार करने पर खनन अधिकारी, मोबाइल, फावड़ा और अन्य सामान के साथ कुछ पैसे लेकर चले गए और कार्यालय में मिलने के लिए कहा। किसान ने कार्यालय में खनन अधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान किसान को हड़काया गया। किसान के अधिवक्ता भाई ने इस मामले की शिकायत एडीएम वित्त से की। उन्होंने शिकायत की जांच के लिए एसीएम -2 को निर्देश दिए। वहीं 16 मई को खनन अधिकारी ने किसान के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। जिलाध्यक्ष ने इस मामले में डीएम को पत्र भेजकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया कि खनन अधिकारी ने इस मामले में शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया है। पुलिस केस की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें