फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कपड़ो पर प्रेस कर रहे छात्र की करंट से मौत

Tue, 02 Jun 2026 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। पीपली चक गांव निवासी छात्र विनीत यादव (17) की सोमवार दोपहर बाद अपने घर में कपड़ो पर प्रेस करते समय करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। छात्र को परिजन उपचार के लिए बिलारी में निजी चिकित्सक के पास ले गए। जांच के बाद चिकित्सक ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पीपली चक निवासी चरन सिंह यादव बिलारी में नगर पालिकाध्यक्ष रघुराज सिंह यादव के कार चालक हैं। चरन सिंह यादव का बेटा विनीत यादव बिलारी नगर के डा. देवेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। पता चला है कि विनीत कुमार सोमवार दोपहर अपने घर में ही कपड़ों पर प्रेस कर रहा था। प्रेस मशीन के ऊपर लगा ढक्कन किसी वजह से हट जाने के दौरान विनीत यादव को तेज करंट लगा और वह घर में ही जमीन पर गिर गया।थोड़ी देर बाद जब छात्र विनीत की मां सर्वेश कुमारी उसे देखने पहुंची तो वह बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था। परिजन विनीत को उपचार के लिए बिलारी में एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। छात्र विनीत अपनी कक्षा में मेधावी छात्र था। परिवार में बड़ा भाई सुमित और छोटा भाई विक्रम है।
छात्र विनीत की बड़ी बहन प्रीति यादव दिल्ली में बीएसएफ में है। बिलारी से जैसे ही विनीत का शव पीपली चक गांव पहुंचा तब बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जमा हो गए। नगरपालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव कई पालिका सभासदों के साथ पीपली चक गांव पहुंचे और चरन सिंह यादव से मिलकर गहरी शोक संवेदना जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें