फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सड़क हादसे में घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सड़क हादसे में घायल सहसपुर गांव निवासी छात्र मोहम्मद रेहान (17) की मंगलवार रात दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार शाम पोस्टमार्टम के बाद छात्र का शव सहसपुर गांव पहुंचा।
विज्ञापन

सहसपुर गांव निवासी मोहम्मद अनस और मोहम्मद रेहान बिलारी नगर के एक निजी क्लीनिक पर सहायक के रूप में काम करते थे। 18 मई की सुबह दोनों बाइक से अपने क्लीनिक से शाहबाद रोड की ओर जा रहे थे। रास्ते में डॉ. देवेंद्रपाल इंटर कॉलेज के पास ई रिक्शा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बिलारी ले जाया गया था। चिकित्सक ने घायल मोहम्मद अनस को मृत घोषित कर दिया था, जबकि मोहम्मद रेहान को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। 19 मई को परिजन मोहम्मद रेहान को उपचार के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां मंगलवार की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सहसपुर गांव निवासी मोबीन अहमद के बेटे रेहान ने इसी वर्ष हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा पास की थी। उसकी मौत के बाद उसकी माता शाहीन, तीनों बहनों तथा छोटे भाई का रो-रोकर हाल बेहाल था। रेहान की मौत पर शोक संवेदना जताने बुधवार शाम बड़ी संख्या में लोग मोबीन अहमद के घर पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें