कुंदरकी। शनिवार को कुंदरकी नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी अमित जैन की 13 वर्षीय बेटी नितिका जैन मारुति वैन की चपेट में आने से घायल हो गई। किशोरी के पैर पर वैन का पहिया चढ़ गया। हादसे के समय नितिका स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। नगर के मुख्य बाजार में तेज गति से आई वैन का पहिया छात्रा के पैर पर चढ़ा दिया। हादसे के बाद चालक मौके से वाहन चालक मौके से भाग गया। परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और चोट को मामूली समझते हुए पहले स्थानीय डॉक्टर से उपचार कराया, दर्द असहनीय होने पर रविवार को परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। आरोपी वैन चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं रविवार की शाम कुंदरकी थाने से डयूटी करके अपने ग्राम हाथीपुर चित्तू को लौट रहे चौकीदार साबिर को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। चौकीदार के सिर में गंभीर चोट आई है, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत नाजुक होने पर चौकीदार को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।