फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दिवाली पर झालर लगाते समय हाईटेंशन करंट से छात्र झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। रिश्तेदार के मकान में तीसरी मंजिल पर बल्बों की झालर लगाते समय छात्र अंकित यादव हाईटेंशन लाइन के करंट से बुरी तरह झुलस गया। स्थिति गंभीर होने के कारण सीएचसी में प्राथमिक उपचार बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

यह घटना शनिवार को नगर में नंगलिया रोड पर हुई। बुरी तरह झुलसा अंकित अमरोहा के धनौरा क्षेत्र के गांव ताजपुर का रहने वाला है। कोचिंग के लिए वह ठाकुरद्वारा में आया हुआ है। यहां अपने रिश्तेदार राजेश यादव के घर रहकर पढ़ाई कर रहा है।
परिजनों ने बताया कि दिवाली की तैयारी में वह सुबह करीब नौ बजे घर की तीसरी मंजिल पर लाइटिंग के लिए झालर लगा रहा था। पास में गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से वह चिपक गया। कुछ सेकंड के लिए उसके शरीर से भी चिंगारी निकलीं, यह देख लोगों ने डंडे मारकर विद्युत लाइन को उसके शरीर से दूर किया। तब तक वह काफी झुलस चुका था।
विज्ञापन

सीएचसी में भर्ती करके उसका उपचार किया गया। हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना से नाराज मोहल्ले के लोगों ने हाईटेंशन लाइन शिफ्ट कराने की मांग की है। समाधान दिवस पहुंचकर डीएम को भी ज्ञापन दिया। उधर, एसडीओ रंजीत सिंह का कहना है कि वहां हाईटेंशन लाइन पहले से थी। उसके नीचे लोगों के घर बना लेने से दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें