बिलारी। नगर के शाहबाद रोड स्थित मोहल्ला रजा नगर में सोमवार सुबह घर के बाथरूम में नहाते समय एक किशोर गैस गीजर की वजह से बेहोश हो गया।
परिजनों ने दो घंटे बाद बाथरूम का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला और उपचार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार गीजर की गैस से ही छात्र बेहोश हुआ। रजा नगर निवासी कपड़ा व्यापारी मोहम्मद आरिफ का बेटा मोहम्मद साहिब (13) सातवीं का छात्र है। घर के ऊपरी मंजिल पर बने बाथरूम में मोहम्मद साहिब नहा रहा था गया। बाथरूम से नहीं निकला तो उसकी मां को वह तैयार होकर कॉलेज चला गया है। उसका बड़ा भाई मोहम्मद आसिफ ने किसी काम के लिए साहिब को कॉल किया, उसने रिसीव नहीं किया तो, सुबह दस बजे आसिफ ने अपनी मां से छोटे भाई साहिब के बारे में पूछा। आसिफ ने दोबारा साहिब को उसके मोबाइल पर कॉल किया, तो बाथरूम से साहिब के मोबाइल की घंटी बजने की आवाज आई। मां-बेटा ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब आवाज मिला।
परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो साहिब बाथरूम में बेहोश पड़ा मिला। परिजन साहिब को उपचार के लिए आनन फानन मोहल्ले के निजी चिकित्सक के पास ले गए। परिजनों के अनुसार चिकित्सक ने बताया कि बाथरूम में गैस गीजर से गैस बनने से साहिब बेहोश हो गया था।