फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा देंगे विद्यार्थी

Wed, 15 Nov 2017 12:19 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्टूडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 2018 के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी है। मुरादाबाद जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 120 कालेजों को केंद्र बनाया गया है। गत वर्ष की अपेक्षा इस बार केंद्र संख्या में कटौती कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने 20 नवंबर तक आपत्तियां मांगी हैं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड द्वारा इस सत्र में पहली बार ऑनलाइन केंद्र निर्धारण का आदेश जारी किया था। सभी कालेज संचालकों ने अपने यहां मौजूद सुविधाओं का डाटा वेबसाइट पर दर्ज किया था। विभाग की योजना राजकीय और सहायता प्राप्त कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए प्राथमिकता देने की थी, लेकिन शहर में केंद्र संख्या ज्यादा और छात्र संख्या कम होने के कारण दो राजकीय और आठ-नौ अशासकीय कालेजों को केंद्र नहीं बनाया गया है।

गत वर्ष 170 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
शैक्षिक सत्र 2016-17 की वार्षिक परीक्षा 170 केंद्रों पर संपन्न हुई थी। बताया जाता है कि इस बार केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ा दी गई है। गत वर्ष तक जिन कालेजों में पांच सौ परीक्षार्थियों की क्षमता होने के बावजूद तीन सौ परीक्षार्थी आवंटित किए जाते थे, अब उन्हें पर्याप्त संख्या में परीक्षार्थी दिए गए हैं।  
विज्ञापन


बैठेंगे करीब 93 हजार परीक्षार्थी
वार्षिक परीक्षा में मुरादाबाद जिले में हाईस्कूल में 49746 परीक्षार्थी बैठेंगे, जबकि इंटरमीडिएट में 43154 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। गत वर्ष हाईस्कूल में छात्रों की संख्या 50696 और इंटर में 42804 थी।


वार्षिक परीक्षा 2018 के लिए जिले में 120 केंद्रों का निर्धारण करते हुए परीक्षार्थियों का आवंटन कर दिया गया है। केंद्रों की सूची अवलोकन के लिए एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ कार्यालय में चस्पा कर दी गई है। यदि कोई आपत्ति या शिकायत है तो 20 तक दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद कोई प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें