फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में चार दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने वाली छात्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई। शहर के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी छात्रा (15) दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। सोमवार को उसने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए थे, जहां से हालत गंभीर होने पर छात्रा को रेफर कर दिया गया था। निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था, जहां बुधवार रात उसकी मौत हो गई। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें