फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तेज हवा चलने व बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई जगह बाधित रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। शनिवार शाम बिलारी क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई और दिन छिपने से पहले ही सड़कों पर अंधेरा छा गया। हालांकि बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। वहीं कई जगहों पर हाईटेंशन लाइन में ब्रेकडाउन होने से बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

शाम लगभग साढ़े छह बजे आसमान में काले घने बादल छा गए, उसके बाद तेज पछुआ हवा चलने लगी। इसके साथ ही बारिश शुरू हो गई। आधा घंटे तक कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही। उधर, बिलारी के 132 केवी बिजलीघर से नगर और देहात वाले विद्युत उपकेंद्र को आ रही हाईटेंशन लाइन में बारिश होने की वजह से ब्रेकडाउन हो गया और विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत अवर अभियंता ने बताया कि विद्युत लाइन की पेट्रोलिंग कराने के बाद फॉल्ट को ठीक कराया गया।
सहसपुर विद्युत उपखंड में आने वाले सहसपुर और सफीलपुर विद्युत उपकेंद्र के देहात वाले फीडरों पर भी शनिवार शाम विद्युत लाइनों में ब्रेकडाउन हो जाने की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। उधर शाम के समय मौसम बिगड़ने से बिलारी नगर का बाजार जल्दी बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें