फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में फैला कूड़ा

Sun, 05 Jun 2016 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
हड़ताल
विज्ञापन
नगर निगम के सफाई कर्मियों ने शनिवार को हड़ताल कर दी। एक पूर्व पार्षद द्वारा अधिकारियों से अभद्रता करने से सफाई कर्मियों में आक्रोश रहा। नगर निगम पहुंचकर बैठक आयोजित की और कार्रवाई की मांग उठाई। हड़ताल के कारण पूरे शहर में कूड़ा सड़कों पर फैला रहा।  नगर निगम के अधिकारियों द्वारा रमजान में सफाई व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को हुई बैठक के बाद एक पूर्व पार्षद ने सफाई निरीक्षक और अन्य अधिकारियों से अभद्रता कर दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमीलाल बाल्मीकि ने बैठक आयोजित करके महानगर में सफाई व्यवस्था ठप करने का ऐलान कर दिया था। शनिवार को सुबह से ही सफाई कर्मचारी सफाई कार्य बंद करके एकजुट होने लगे। सफाई गोदाम में काम बंद करके उपकरण वहीं रख दिए और नगर निगम में पहुंच गए। कर्मचारियों ने यहां बैठक आयोजित कर पूर्व पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

वहीं सफाई नहीं होने से पूरे शहर में कूड़े के ढेर पड़े रहे। कूड़ा सड़कों पर फैलता रहा। कई स्थानों पर कूड़े से दुर्गंध आ गई। इस बीच नगर निगम में बैठक करके स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हड़ताल खत्म कराने के प्रयास करते रहे। 
विज्ञापन


शहर में बिखरा रहा चार सौ टन कूड़ा
सफाई कर्मियों की हड़ताल होने से महानगर में सफाई व्यवस्था चौपट रही। प्रतिदिन निकलने वाला करीब 400 टन कू ड़ा पूरे नगर में फैलता रहा। कूड़ा नहीं उठने के साथ ही नाला सफाई अभियान ठप रहा। किसी भी नाले की सफाई नहीं हुई। नालों से निकाला गया शिल्ट भी बाहर नहीं निकाला जा सका। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें