कुंदरकी में सुन्नी बरेलवी उलेमा फेडरेशन की बैठक में शामिल उलेमा फोटो स्वयं
कुंदरकी। बुधवार को कुंदरकी के मदरसा रजा ए मुस्तफा में आयोजित सुन्नी बरेलवी उलेमा फेडरेशन की बैठक हुई जिसमें कुछ दिन पहले बरेली में असामाजिक तत्वों द्वारा ट्रेन में सफर के दौरान मौलाना तौसीफ रजा की हत्या किए जाने पर गहरा दुख जताया गया। सरकार से हत्यारों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कारी वकील अहमद ने कहा कि यह घटना सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं है बल्कि शांति व्यवस्था और धार्मिक सहनशीलता पर भी एक गंभीर हमला है। ऐसी घटनाओं से समाज में डर और दहशत फैलती है, इन्हें रोकने के लिए सार्थक कदम उठाने चाहिए और बदमाशों पर कड़ी कानून कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा दिया जाए। सैय्यद वसीम मियां ने कहा कि सरकार को चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा और पुख्ता कदम उठाए जाए। सरपरस्त सैय्यद नासिर मियां ने मरहूम मौलाना तौसीफ रजा की मगफिरत के लिए दुआ की गई।
बैठक में मुफ्ती मोहम्मद इमरान, मुफ्ती नईमुद्दीन, मुफ्ती जुबैर आलम, मौलाना शब्बीर, कारी महफूज, कारी रजा उल हक, कारी मोहम्मद हसन रजा, कारी असरार, कारी इंतेजार हुसैन, कारी मोहम्मद अहमद, मौलाना मुजफ्फर, कारी मुनाजिर रजा, मौलाना दानिश आदि रहे।