रेलवे स्टेशन परिसर के फर्श पर बैठे यात्री।
- फोटो : CITY
मुरादाबाद। सोमवार ट्रेन संख्या 02558 आनंद विहार मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस स्पेशल में एक यात्री के बीमार होने से हड़कंप मच गया। ट्रेन जब मुरादाबाद स्टेशन पर रुकी तो बीमार यात्री को उतारा गया और 108 एंबुलेंस के जरिए रेलवे स्टेशन से जिला अस्पताल तक पहुंचाया गया। यात्री की कोरोना जांच गई है।
सोमवार को आनंद विहार मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रा कर रहे मनोज कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह आनंद विहार से मंसूरपुर के लिए यात्रा कर रहे थे। यात्री को जुखामए बुखार और सर में दर्द की समस्या थी। ट्रेन में सफर कर रहे अन्य यात्रियों ने टीटीई को इस बात से अवगत कराया। ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात टीटी ने तुरंत मुरादाबाद कंट्रोल को सूचना दी। कंट्रोल में यह सूचना जिला अस्पताल तक पहुंचाई। इसके बाद ट्रेन जब शाम 5रू40 पर मुरादाबाद स्टेशन पर रुकी तो डॉक्टरों की टीम ने यात्री की हालत देखी। हालत खराब होने के चलते उन्होंने यात्री को जिला अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि यात्री मनोज कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी कोरोना जांच कराई गई है और आइसोलेशन में रखा गया है।