फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी में राज्यस्तरीय टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं का किया मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। स्टेट रिव्यू मिशन (एसआरएम) के अंतर्गत राज्य स्तरीय टीम ने कुंदरकी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन किया, जिसमें सीएचसी कुंदरकी, पीएचसी मैनाठेर, डींगरपुर, हरियाना, रतनपुर कलां और 15 आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्वास्थ्य गुणवत्ता जांची।
विज्ञापन

साथ ही दवाई की उपलब्धता, जांच व्यवस्था, स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, साफ सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम में शामिल बागपत जिले के एडीशनल सीएमओ डॉ मुकेश कुमार और डिस्ट्रिक्ट अर्बन हेल्थ कॉर्डिनेटर विकास कुमार ने सीएचसी, पीएचसी, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के अलावा कुंदरकी ब्लॉक के 20 हेल्थ सेंटर पर स्वास्थ्य सेवाएं का निरीक्षण किया। वहीं मैनाठेर पीएचसी पर लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में राज्य स्तरीय टीम ने सीएमओ डॉ कुलदीप सिंह के साथ जायजा लिया और मरीजों से पूछकर मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का सत्यापन किया जिसकी रिपोर्ट टीम द्धारा शासन को भेजी जाएगी। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ सौरभ बरतरिया, डॉ नवल किशोर, डॉ मनोज आर्या, डॉ मंजू रानी, डॉ आरिफ खान, डॉ सदफ मकबूल, डॉ अब्दुल रब, डॉ नेहा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें