फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Violence in UP: मुरादाबाद सांसद बोले- देश में हिंसा के पीछे हो सकती है कोई महाशक्ति, वो नहीं चाहता भारत भी बने सुपरपावर

Sat, 11 Jun 2022 05:06 PM IST
Vikas Kumar एएनआई, मुराबाद

सार

सांसद हसन ने कहा कि मुझे संदेह है कि भारत को कमजोर करने के लिए कोई महाशक्ति यहां रहने वाले दो बड़े समुदाय के लोगों को आपस में लड़वा रहा है। ये महाशक्ति हमारा पड़ोसी मुल्क भी हो सकता है। 
विज्ञापन
सपा सांसद एसटी हसन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैं लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से बोल रहा हूं.. मैं तुम्हारी और तुम्हारे पिता की अति शीघ्र हत्या कर दूंगा...इन अल्फाजों के साथ अमरोहा सीट से सपा के विधायक महबूब अली के पुत्र और पूर्व एमएलसी परवेज अली को फोन पर कॉल करके धमकी दी गई। फोन करने वाले शख्स ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर धमकी दी है। पूर्व एमएलसी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर सिरसा निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


अमरोहा नगर के मोहल्ला दानिशमंदान निवासी महबूब अली अमरोहा विधानसभा सीट से पांचवीं बार विधायक चुने गए हैं। सपा सरकार में महबूब अली कैबिनेट मंत्री रहे हैं। जबकि उनके पुत्र परवेज अली एमएलसी रहे हैं।  परवेज अली ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद करीब 3:15 बजे उनके पिता महबूब अली के पास एक कॉल आई। जैसे ही उन्होंने फोन रिसीव किया तो कॉल करने वाले व्यक्ति ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने इसे नजरअंदाज करते हुए फोन काट दिया।  

इसके कुछ देर बाद उसी नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आई और व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश भेजे गए।  धमकी देने वाले व्यक्ति ने अपने आपको सौपू 007 ग्रुप से बताया और कहा कि मैं लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से बोल रहा हूं... मैं तुम्हारी और तुम्हारे पिता की जल्द हत्या कर दूंगा। धमकी मिलने के बाद पूर्व एमएलसी परवेज अली ने एसपी विनीत जायसवाल को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


इस मामले नगर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल नंबर आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल नंबर और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम राजेंद्र निवासी गली नंबर 4, नियर सतनाम चौक मेला ग्राउंड, रिपोर्टिंग चौकी कीर्तिनगर, जनपद सिरसा (हरियाणा) बताया है।

पूर्व एमएलसी परवेज अली ने मोबाइल फोन पर धमकी दिए जाने की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने हरियाणा के सिरसा निवासी राजेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पूछताछ में जो जानकारी सामने आएगी उसके आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। -विनीत जायसवाल, एसपी अमरोहा
विज्ञापन


फोन पर धमकी मिली है। मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। अब पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी। - महबूब अली, सपा विधायक अमरोहा विधानसभा सीट
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें