मुरादाबद। एसएसपी पवन कुमार ने गुरुवार देर रात चार निरीक्षक और 13 दरोगाओं के तबादले कर दिए हैं। इनमें तीन थानों के अपराध निरीक्षक और चौकी इंचार्ज शामिल हैं।
जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड में लिए गए निर्णय के तहत निरीक्षक और उप निरीक्षक के अनुकंपा, जनहित और रिक्त स्थान की पूर्ति के आधार पर तबादले किए गए हैं। निरीक्षक सुरेशपाल सिंह को निरीक्षक अपराध थाना मझोला से निरीक्षक अपराध थाना सिविल लाइंस, उदयवीर सिंह को निरीक्षक अपराध थाना मझोला से निरीक्षक अपराध थाना सिविल लाइंस, निरीक्षक नरेशपाल सिंह पुलिस लाइंस से निरीक्षक अपराध थाना मूंढापांडे, निरीक्षक शर्मिला शर्मा को पुलिस लाइन से प्रभारी आईजीआरएस एवं जन शिकायत प्रकोष्ठ बनाया गया।
इसके अलावा उप निरीक्षक रोहित कुमार बिलारी से प्रभारी चौकी दस सराय, कृष्णपाल मैनाठेर से प्रभारी चौकी जटपुरा झाडू थाना सोनकपुर, मोहित कुमार सिविल लाइंस से प्रभारी चौकी जलालपुर, वीरेन्द्र सिंह चुनाव सैल/पुलिस लाइन से वरिष्ठ उप निरीक्षक सिविल लाइंस, तेजेन्द्र सिंह को बिलारी से मैनाठेर थाना भेजा गया है।
वहीं, प्रदीप कुमार तेवतिया ठाकुरद्वारा से जिला प्रशिक्षण इकाई यूपी-112, महिला उप निरीक्षक सोनिया थाना कोतवाली से यूपी-112, मनोज कुमार धनकड़ नागफनी से पाकबड़ा, ईश्वर चन्द्र मैनाठेर से भोजपुर, संजय कुमार कटघर से सिविल लाइन, सुभाष चन्द्र ठाकुरद्वारा से मझोला, विनीत कुमार रांठी से चौकी प्रभारी टीपीनगर थाना मझोला से रिट सेल और मोहित कुमार काजला को पुलिस लाइन से थाना डिलारी भेजा गया है।